नागिन 6 रिव्यू: शो के पहले एपिसोड को मिला फैंस का भरपूर प्यार, तेजस्वी- सिंबा की कैमिस्ट्री से हुए इंप्रेस
तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल और महक चहल अभिनीत एकता कपूर का बहुप्रतीक्षित सुपरनैचुरल शो नागिन 6 का प्रीमियर 12 फरवरी को किया गया। जैसी कि उम्मीद थी शो ने आते ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी है। इस बार शो में कोरोना महामारी की वजह से दुनिया के बदले हुए स्वरूप को दिखाया जा रहा है। यहां नागिन किसी से व्यक्तिगत बदला लेने नहीं, बल्कि देश को बचाने के लिए आगे आ रही है। उसे देश के दुश्मनों से लड़ते हुए देखा जा रहा है।
शो की शुरुआत एक प्रोफेसर (मनित जौरा) से होती है जो देश के बारे में चिंतित है। उसे आने वाली विपदा का अंदेशा है। उसने सभी साधु, संतों, अघोरियों और अन्य लोगों को चर्चा के लिए मिलने बुलाया है, लेकिन उसकी गणना में कोई विश्वास नहीं करते हैं। इधर पड़ोसी देश राष्ट्र पर हमला करता है, जब प्रोफेसर देश को बचाने के लिए शेषनाग (महक चहल) को बुलाने का फैसला करता है।

'नागिन 6' के पहले एपिसोड में चार प्रमुख किरदार सामने आते हैं- प्रथा, शेष नागिन, ऋषभ और प्रोफेसर का किरदार।इच्छाधारी नागिन प्रथा के किरदार में तेजस्वी ने अच्छा काम किया है। एक ओर जहां फैंस को तेजस्वी और सिंबा की जोड़ी अच्छी लग रही है, वहीं कुछ शो के स्टोरी लाइन को लेकर निराश नजर आ रहे हैं।

सैनिक बने हैं सिम्बा नागपाल
सिम्बा नागपाल एक सैनिक का किरदार अदा कर रहे हैं, जिसका नाम ऋषभ है। वह अपने किरदार में अच्छे दिख रहे हैं। तेजस्वी के साथ उनकी कैमिस्ट्री भी अच्छी है, लेकिन एक्टर को अपनी डायलॉग डिलीवरी पर थोड़ा काम करने की जरूरत है।

महक चहल शेष नागिन
वहीं, शेष नागिन के किरदार में महक चहल काफी तारीफ लूट रही हैं, उनका मकसद देश को बचाना है। फिलहाल लगता है कि एकता कपूर ने उनके किरदार को स्क्रीन स्पेस भी ज्यादा दिया है, ताकि वो उभर कर सामने आ सकें।

प्रथा के किरदार में तेजस्वी
शो में उर्वशी ढोलकिया की एंट्री हो चुकी है। उर्वशी ढोलकिया शो में गुजराल परिवार की फैमिली फ्रेंड बनकर आई हैं, जो अपनी बेटियों की शादी ऋषभ औररितेश से कराने वाली हैं।वहीं प्रथा को भी गुजराल परिवार के फंक्शन में हाउस हेल्पर की नौकरी मिल गई है।

इस किरदार को किया जा रहा ट्रोल
शो में प्रोफेसर को किरदार को देखकर आपको जाहिर है मनी हाईस्ट के प्रोफेसर की याद आ जाएगी, जिस वजह से शो को ट्रोल भी किया जा रहा है। इनके किरदार को ओरिजनल रखा जाता तो ज्यादा सटीक होता।

शानदार आगाज
कुल मिलाकर नागिन 6 की शुरुआत अच्छी रही है। लोगों के बीच किरदार और कहानी को लेकर चर्चा शुरु है, जो शो के पक्ष में काम करेगी। शो के पहले हफ्ते का टीआरपी देखना दिलचस्प होगा।

लोकप्रिय सीरीज
बता दें, नागिन एक लोकप्रिय टेलीविजन सीरीज है। इस शो के अब तक पांच सीजन आ चुके हैं और इन सभी ने अपने समय में टीआरपी चार्ट पर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

5 सीजन 12 नागिन
एकता कपूर के शो का पहला सीजन नवंबर 2015 में ऑन एयर हुआ था। इस सीजन में मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान ने मुख्य किरदार निभाया था और यह सुपरहिट शो रहा था। इसके बाद इसे फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया।
इस शो के अब तक 5 सीजन आ चुके हैं.. और 5 सीजन में अब तक 12 हीरोइनें, नागिन का किरदार निभा चुकी हैं और हर किसी ने अपनी छाप छोड़ी है।


Click it and Unblock the Notifications











