Naagin 6: फैंस के बीच हिट तेजस्वी प्रकाश- सिंबा नागपाल की जोड़ी, दुल्हन बन इतनी खूबसूरत
नागिन 6 के टेलीकास्ट होने के एक सप्ताह के भीतर इंटरनेट पर सिंबा नागपाल और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी सुपरहिट हो गई है। नागिन 6 की कहानी में सस्पेंस और नागिन के वॅार के साथ सिंबा नागपाल और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। बिग बॅास 15 में सिंबा नागपाल और तेजस्वी प्रकाश एक साथ बतौर कंटेस्टेंट नजर आए थे।
शो के दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी अच्छी रही। यही वजह है कि सिंबा और तेजस्वी की जोड़ी नागिन 6 में भी सुपरहिट होगी ऐसा कयास फैंस लगा रहे हैं। असल जिंदगी में तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी करण कुंद्रा के साथ है। Tejran के साथ इन दिनों नागिन 6 के कारण सिंबा और तेजस्वी की जोड़ी को लेकर भी नया हैशटैग शुरू हो गया है।

PraRish के नाम से यह हैशटैग फैंस ने शुरू किया है। साथ ही सिंबा और तेजस्वी की नागिन 6 के सेट से एक मस्ती भरी फोटो भी सामने आयी है। जहां सिंबा और तेजस्वी की मस्ती से आप नजर नहीं हटा पायेंगे।

सुपर क्यूट जोड़ी सिंबा और तेजस्वी
सुपर क्यूट जोड़ी का खिताब फैंस सिंबा और तेजस्वी को दे रहे हैं। ऋषभ और प्रथा की जोड़ी और शुरू हुई लव स्टोरी को पसंद किया जा रहा है। इसी के साथ नागिन 6 का एक प्रोमो भी सामने आया है। जहां दुल्हन के लुक में तेजस्वी नागिन बनते हुए नजर आती हैं।

शेष नागिन तेजस्वी
इस वीकेंड पर शेष नागिन बनते हुए स्क्रीन पर दिखाई देंगी तेजस्वी प्रकाश।जो कि दुनिया का विनाश करने वालों का सर्वनाश करती हुई दिखाई देंगी। फिलहाल इसके साथ ही नागिन 6 के सेट पर से तेजस्वी प्रकाश की बाकी के कलाकारों के साथ भी मस्ती करते हुए तस्वीरें सामने आयी हैं।

सिंबा नागपाल और तेजस्वी प्रकाश
वहीं सेट पर सिंबा नागपाल और तेजस्वी प्रकाश के हर फ्रेम को फैंस सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला रहे हैं। नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश का लुक काफी सिंपल और खूबसूरत रखा गया है।

तेजस्वी प्रकाश का खूबसूरत लुक
स्टाइल के तौर पर उन्हें सलवार सूट दिया गया है। जो कि उन्हें पंजाबी कुड़ी बना देता है। नागिन बनने के बाद तेजस्वी जितनी ग्लैमरस और बोल्ड दिख रही हैं असल जिंदगी में मासूमियत और बेबाक अंदाज से उन्होंने फैंस का दिल काफी सालों से जीत रखा है।


Click it and Unblock the Notifications











