नागिन 6 फेम तेजस्वी प्रकाश की बाॅडी शेमिंग- सर्जरी करने की सलाह देते थे, हीरो से अधिक फीस मेरी है
नागिन 6 की लोकप्रिय एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि कैसे उन्हें बाॅडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा है। इसके साथ तेजस्वी प्रकाश ने एक्ट्रेस को मिलने वाली फीस पर भी बात की है।
बिग बॅास 15 जीतने के बाद तेजस्वी प्रकाश लगातार अपने खूबसूरत लुक को लेकर छाई रहती हैं।. तेजस्वी प्रकाश अपने विचारों को भी पूरी तरह से साफ रखती हैं। जिसका नजारा फैंस बिग बॅास 15 के दौरान देख चुके हैं।

तेजस्वी ने एक्ट्रेस होने के दौरान उनके संघर्ष पर बात की है। तेजस्वी प्रकाश ने एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में बाॅडी शेमिंग के साथ एक्टर से अधिक मिलने वाली फीस पर खुलकर बात की।
तेजस्वी प्रकाश कहती हैं कि बाॅडी शेमिंग का सामना पलते लोगों को भी करना पड़ता है। मुझे भी नकारात्मक टिप्पणी का सामना करना पड़ा था, क्योंकि मेरा वजन कम था।

सर्जरी या सुधार करने के लिए कहा जाता- तेजस्वी प्रकाश
जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं कलाकार बन जाते हैं तो आपको शरीर पर क्या कम करना है, कैसे करना है इसे लेकर कई तरह के सुझाव मिलते हैं। परफेक्ट दिखने के लिए सर्जरी या सुधार करने के लिए कहा जाता है। मेरा मानना है कि यह एक आसान तरीका है। आप पैसा खर्च करके खामियों को दूर करते हैं। ऐसा नहीं है कि मैं किसी को जज कर रही हूं।

तेजस्वी प्रकाश ने बोला- बॅाडी शेमिंग
लेकिन मेरी सोच है कि यह एक आसान तरीका है। तेजस्वी ने कहा कि अगर कोई उन्हें बाॅडी शेमिंग करता है तो वह इससे प्रभावित नहीं होती हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि मेरा शरीर जैसा है भगवान ने इसे बनाया है। मुझे खुद से प्यार है। अगर लोग इसे पसंद नहीं करते तो मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकती हूं।

मुझे लीड हीरो से अधिक पैसे मिले-तेजस्वी प्रकाश
इसके साथ हीरोइन को हीरो के मुकाबले कम फीस वाले सवाल पर तेजस्वी की राय यह है कि मैं अपने निजी प्रोफेशनल अनुभव की बात करूं तो मैंने जितने भी डेली शो में काम किया है मुझे लीड हीरो से अधिक पैसे मिले हैं। तेजस्वी ने कहा कि अगर आप अच्छा काम करते हैं तो वो लोग आपको पैसे देंगे।

सिस्टम को दोष नहीं दे सकते
मैंने अभी तक 8 शो में काम किया है। 2 शो को छोड़कर बाकी के सभी शो में मुझे हीरो से अधिक पैसे मिले हैं। मेरे अनुसार आप सिस्टम को इस वजह से दोष नहीं दे सकते हैं कि लड़कों को इस वजह से पैसे अधिक दिए जा रहे हैं कि वो लड़का है लड़की नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











