दुबई में खरीदा आलीशान घर, फिर भी ब्रांडेड कपड़े खरीदने के लिए इस हसीना के पास नहीं पैसे, बोलीं- मैं अफॉर्ड....

Naagin 6 Tejasswi Prakash Trolled Video Viral: टीवी की मशहूर अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरी। लेकिन हाल ही में 'नागिन 6' एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने एक फैशन वीक के लिए रैंप वॉक किया था। इसके बाद वह चर्चा का विषय बन गई।
यहां पर एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कहा जो कि किसी को राज नहीं आ रहा है। एक्ट्रेस से जब ब्रांडेड कपड़ों को लेकर सवाल किया गया था तो उनके जवाब ने हर किसी को दंग कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं ब्रांड के बारे में ज्यादा नहीं जानती और मुझे लगता है कि इसके पीछे कारण यह भी है कि मैं उनमें से अधिकतर ब्रांड का खर्च उठाने में असक्षम हूं।"
तेजस्वी प्रकाश ने अपनी बात को सही करते हुए कहा कि "मेरा अर्थ है कि मैं ब्रांड को अफोर्ड नहीं कर सकती। मुझे ऐसा लगता है कि बहुत सारे अच्छे ब्रांड भी हैं और मैं उनमें इन्वेस्ट करती हूं। जिसके चलते मैं लंबे वक्त तक एक ही बैग को चलती रहती हूं।" अब तेजस्वी प्रकाश के इस स्टेटमेंट के बाद हर कोई उन्हें आड़े हाथ ले रहा है।
तेजस्वी प्रकाश के पास ऑडी Q7 और दुबई में एक बेहद ही आलीशान अपार्टमेंट भी है। तेजस्वी प्रकाश रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 15' की विनर रह चुकी है और उनके ब्रांड वैल्यू भी काफी ज्यादा बन गई थी। इसके बाद उन्होंने कई सारे बड़े लेवल के साथ ऑनलाइन काम किया और 'नागिन 6' में एकता कपूर के साथ में भी काम करती नजर आई।
हालांकि तेजस्वी का ऐसा बयान किसी को भी रास नहीं आया। लोगों का कहना है कि हाल ही में उन्होंने दुबई में एक महंगा अपार्टमेंट खरीदा। एक यूजर ने लिखा कि 'सचमुच? अपने दुबई में घर खरीद लिया और आपके पास ब्रांडेड कपड़ों के लिए पैसे नहीं है।' एक अन्य यूजर लिखता है कि 'हमेशा की तरह झूठ बोल रही है... दुबई में घर खरीद लिया फिर भी झूठ।'
अगर हम तेजस्वी प्रकाश की निजी जिंदगी की बात करें तो आपको बता दें कि बिग बॉस सीजन 15 के घर में उन्हें करण कुंद्रा से प्यार हो गया था। इसी दौरान वह दोनों बेहद ही करीब आ गए थे और आज भी यह कपल काफी ज्यादा पॉपुलर रहता है। सोशल मीडिया पर भी आए दिन दोनों के हैशटैग काफी ज्यादा ट्रेंड करते हुए नजर आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











