'नागिन 6' छोड़ते ही तेजस्वी प्रकाश हो गईं और भी ज्यादा बोल्ड, बड़े गले के टॉप संग पहनी पेटीकोट जैसी स्कर्ट

Tejasswi Prakash Video: मशहूर टीवी एक्ट्रेस इन दिनों अपनी सफलता के शिखर पर हैं। ऊपर से एक्ट्रेस अपनी फोटोज और वीडियोज से भी फैंस के दिलों को झकझोर रही हैं। एक्ट्रेस का सफर भले ही 'नागिन 6' से खत्म हो गया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी मौजूदगी जरा भी कम नहीं हुई है।
तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में हसीना अपने हुस्न का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं। तेजस्वी के इस वीडियो को देखकर फैंस की सांसें ही अटक गई हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने सिल्व एम्बेलिश्ड टॉप पहना है जो कि काफी डीप है और साथ में एक फिशकट स्कर्ट पहनी है। इस आउटफिट में एक्ट्रेस का सेक्सी मिडरिफ साफ नजर आ रहा है।
तेजस्वी प्रकाश अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में तो रहती है लेकिन इन सबके अलावा वो अपनी निजी जिंदगी की लेकर खबरों में बनी रहती हैं। जी हां, तेजस्वी प्रकाश आए दिन अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट होती ही रहती हैं और फैंस को इंतजार रहता है कि कब दोनों फिर साथ में नजर आएं। ये जोड़ी कभी भी पब्लिकली पोज देने से नहीं घबराती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पहले से ही काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लिया था और इसी शो के दौरान उनकी नजदीकियां साफ नजर आई थीं। करण और तेजस्वी को हमेशा पास-पास ही देखा जाता रहा है और जैसे ही बिग बॉस खत्म हुआ दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया। तब से करण और तेजस्वी आए दिन साथ ही नजर आते हैं। फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications