नागिन 6 के हर स्टार्स को मिली इतनी फीस, तेजस्वी प्रकाश का चला जादू, लाखों की कमाई, जानिए Details

नागिन 6 टीवी की दुनिया का सबसे महंगा शो बताया जा रहा है। शो का प्रीमियर हो चुका है साथ ही फैंस ने नागिन 6 की कहानी और कलाकारों को भी पसंद किया है। पहले एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर नागिन 6 को बेहतरीन रिव्यू मिले हैं। 12 फरवरी को शो के पहले एपिसोड के बाद कास्टिंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बिग बॅास 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश के साथ सिंबा नागपाल, महक चहल, उर्वशी ढोलकिया के साथ कई ऐसे लोकप्रिय स्टार्स हैं जो इस बार टीआरपी पर नागिन को ऊपर ले जाने के लिए तगड़ी फीस ले रहे हैं। एकता कपूर के इस सुपरनैचुरल शो के पिछले पांच सीजन टीआरपी पर हिट रहा है।

Tejasswi prakash

नागिन 6 क्या कमाल करता है यह तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में नागिन 6 के सभी मुख्य कलाकारों की फीस की डिटेल सामने आयी है। बताया जा रहा है कि इस बार नागिन 6 के लिए मोटी रकम सभी बड़े कलाकारों को दी गई है।

तेजस्वी प्रकाश फीस

तेजस्वी प्रकाश फीस

नागिन 6 का इस बार सबसे लोकप्रिय चेहरा बन गई हैं तेजस्वी प्रकाश। तेजस्वी प्रकाश के नागिन बनने के बाद शो को टेलीकास्ट से पहले ही एक काफी बढ़ी हाईप मिल गई है। नागिन 6 के साथ तेजस्वी प्रकाश की फीस भी लाखों में बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 के हर एपिसोड के लिए 2 लाख के करीब की फीस मिल रही है। जो कि किसी भी टीवी एक्ट्रेस को मिलने वाली काफी बड़ी रकम है। महीने के लिहाज से तेजस्वी प्रकाश की कमाई लाखों में हो जाएगी।

सिंबा नागपाल की फीस

सिंबा नागपाल की फीस

सिंबा नागपाल भी टीवी का बड़े चेहरा है। सिंबा नागपाल की नागिन में एंट्री फैंस को काफी पसंद आयी है। बिग बॅास 15 में अपने भोलेपन से सिंबा नागपाल ने सभी के साथ सलमान खान का भी दिल जीत लिया था। वहीं नागिन 6 के लिए सिंबा नागपाल को हर एपिसोड के लिए 1.5 लाख के करीब की फीस दी जा रही है।

महक चहल फीस

महक चहल फीस

फिल्मों से निकल कर महक चहल एकता कपूर की नागिन 6 में आ गई हैं। पहले ही एपिसोड महक चहल की एंट्री देख फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। मिली जानकारी अनुसार नागिन 6 के लिए महक चहल ने हर एपिसोड के लिए 1 लाख से 1.5 लाख के बीच की फीस ले रही हैं।

सुधा चंद्रन फीस

सुधा चंद्रन फीस

नागिन टीवी शो के कई सीजन में नजर आ चुकी हैं सुधा चंद्रन। एकता कपूर की पसंदीदा एक्ट्रेसेस में एक हैं सुधा चंद्रन। ऐसे में सीनियर होने का फायदा कमाई के लिहाज से सुधा चंद्रन को मिला है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार नागिन 6 के लिए सुधा चंद्रन को हर एपिसोड के लिए 3 लाख के करीब की फीस मिली है।

उर्वशी ढोलकिया फीस

उर्वशी ढोलकिया फीस

उर्वशी ढोलकिया भी एक लंबे समय बाद टीवी पर दिखाई दे रही हैं। वो भी नागिन 6 जैसे लोकप्रिय शो में अपने दमदार अभिनय से फिर से लोगों पर जादू चलाने के लिए उर्वशी ढोलकिया को हर एपिसोड 1 लाख के करीब की फीस दी जा रही है।

अदा खान की फीस

अदा खान की फीस

अदा खान की भी पहचान नागिन सीरीज से रही है। एक्ट्रेस अदा खान को नागिन 6 में लाने के लिए हर एपिसोड के लिए लगभग 70 हजार के करीब की फीस दी जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X