नागिन 6 एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने रेड ड्रेस में दिखाया जलवा, तस्वीरों में सबसे सेक्सी
नागिन 6 एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी बोल्ड इमेज को लेकर छाई हुई हैं। बिग बॅास 15 की विजेता बनने के बाद तेजस्वी प्रकाश अपने कई फोटोशूट शेयर कर चुकी हैं। इस बार भी तेजस्वी प्रकाश कहर ढा रही हैं। तेजस्वी ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। तेजस्वी प्रकाश ने लाल रंग की थाई हाई स्लिट रंग की ड्रेस पहन रखी है।
तेजस्वी की यह ड्रेस डीप नेक है और वेलवेट का लुक तेजस्वी पर जादू बिखेर रहा है। अपने इस पूरे लुक को तेजस्वी प्रकाश रे काले रंग की हाई हील्स पहनी है और बालों को स्ट्रेट कर रखा है।

लाइट मेकअप और डार्क लिपस्टिक ने तेजस्वी के इस लुक को और अधिक ग्लैमरस बना दिया है। तेजस्वी ने अपने इस लुक के साथ 5 तस्वीरें शेयर की हैं और साथ ही लिखा है लेडी इन रेड। तेजस्वी ने बैठकर अपने इस लुक को अलग तरह के स्टाइल में पोज दिया है। तेजस्वी की इन तस्वीरों को 6 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं।
अर्जुन बिजलानी ने इन तस्वीरों पर हार्ट वाली इमोजी शेयर की हैं। अदा खान ने तेजस्वी प्रकाश की इस तस्वीर पर फायर कमेंट लिखा है। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश इन दिनों टीवी की सबसे हाई फीस चार्ज करने वाली एक्ट्रेस बन गई हैं। रिपोर्ट अनुसार तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 के हर एक एपिसोड के लिए 1 से 2 लाख की फीस ले रही हैं। बिग बॅास 15 के दौरान ही तेजस्वी प्रकाश को नागिन 6 का प्रस्ताव मिला था।


Click it and Unblock the Notifications











