नागिन 5 से हिना खान का बलशाली अवतार, फर्स्ट लुक ही धमाकेदार- प्रोमो भी रिलीज
सुपरनैचुरल शो नागिन 5 से हिना खान का फर्स्ट लुक व शो का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस बार फैंस हिना खान को लेकर काफी एक्साइटिड हैं। एकता कपूर की सुपरहिट सीरीज नागिन में इस बार लीड रोल में हिना खान नजर आएंगी। पहले से एकदम डिफ्ररेंट रोल और दमदार अंदाज में वह नजर आ रही हैं। बता दें इससे पहले हिना खान ने एकता कपूर के सो कसौटी जिंदगी 2 को अलविदा कह दिया था।
नागिन 5 का ऑफिशियल प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसमें हिना कन को इच्छाधारी नागिन बताया गया है। प्रोमो को रिलीज करते हुए शो-मेकर ने बताया कि इस बार सबसे पावरफुल अवतार में नागिन नजर आएंगे। साथ ही कुछ बरसों पुराने राज भी सामने आएंगे। इस बार की सीरीज में पहले से कहीं ज्यादा ट्विस्ट और नागिन का सर्वश्रेष्ठ अवतार देखने को मिलेगा।
लॉकडाउन के बाद फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है। जल्द ही नागिन 5 फैंस को कलर्स पर एक बार फिर देखने को मिलेगा। हफ्ते में दो बार शनि-रवि रात 8-9 बजे शो प्रसारित किया जाएगा। हालांकि शो की डेट का ऐलान अभी नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications