Naagin 5 के फैंस के लिए बड़ी खबर, पहला लुक लीक, दीपिका कक्कड़ या हिना खान !
लॅाकडाउन लगने के कारण एकता कपूर ने अपने शो नागिन 4 को बीच में ही खत्म कर दिया। निया शर्मा और रश्मि देसाई के साथ इसकी कहानी को आगे बढ़ाया जा रहा था। लेकिन अब नागिन 5 का आगाज जल्द होने वाला है। ऐसे में फैंस के बीच पहला लुक सामने आने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि हिना खान या फिर दीपिका कक्कड़ में से नई नागिन कौन बनेगा?
Recommended Video
नागिन 5 को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल होरहा है। जिसे नागिन 5 का पहला लुक बताया जा रहा है। जहां पर एक पुराना मंदिर है। जिसके सामने एक महिला तपस्या करते हुए नजर आ रही है। इस महिला का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है, लेकिन फैंस इस बात का अंदाज लगा रहे हैं कि ये हिना खान या फिर दीपिका कक्कड़ में से कोई एक हो सकता है।

फैंस ने दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल की हैं। आपको बता दें कि एकता कपूर अभी किसे फाइनल करती हैं उसका सरप्राइज तो शो के टेलीकास्ट होने या फिर प्रोमो आने तक बना रहेगा। लेकिन आपको दिखाते हैं कि कैसे दीपिका कक्कड़ और हिना खान की ये वायरल तस्वीरें बताती हैं कि ये दोनों नागिन के लिए फिट हैं एकदम।


Click it and Unblock the Notifications