Naagin 4 के फैंस के लिए बड़ी खबर, बदले की आग में होगी सुपरस्टार जोड़ी की वापसी !
नागिन 3 के खत्म होने के बाद फैंस अब चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नागिन 4 की पहली झलक भी फैंस के सामने ला दी गई है। इसे देखने के बाद सिर्फ यही चर्चा है कि नए सीजन की नागिन कौन होगी। फैंस डिमांड कर रहे हैं कि एक बार फिर से सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी यानी कि बेला और माहिर को शो में लाया जाए।
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी एक बार फिर से मुख्य भूमिका निभा सकते हैं। कई दिनों से ये अफवाह चल रही है कि सुरभि दोबारा से इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगी। बल्कि नई नागिन की एंट्री होगी। मेकर्स ने इस तरह का कोई प्लान नहीं किया है।

एकता कपूर इस साल के अंत में दोबारा नागिन 4 लांच करने जा रही हैं। इस बार फिर से बदले की कहानी दिखाई जाएगी। नागिन 3 के अंत में दिखाया गया कि विशाखा अगले सीजन की खतरनाक नागिन बनेगी। इससे साफ हो गया कि बेला की दोस्त विशाखा विलेन की भूमिका अगले सीजन में निभाते हुए नजर आयेगी।
इतना ही नहीं एक बार फिर से नागमणि हासिल करने के लिए कई सारे विलेन्स शो का हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे। दूसरी तरफ ये भी खबर आ रही है कि इस बार 4 नागिन मिलकर शो की शुरुआत कर सकती हैं। सुरभि चंदना और हिना खान के साथ करिश्मा तन्ना का नाम भी चर्चा में है। वैसे देखा जाए तो इन दिनों अपने स्टाइल से करिश्मा तन्ना छाई हुई हैं..


Click it and Unblock the Notifications