Naagin 4 में खुलेगा सबसे बड़ा राज, नागराज को देख फैंस को लगेगा झटका, कहानी Leak
टीवी के सबसे पसंदीदा शो नागिन 3 का अंत हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर से एक बार फिर नागिन का जलवा सीजन 4 में देखने को मिलेगा। वैसे इस शो से जुड़ी कई तरह की अपडेट सामने आ रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार एक नहीं बल्कि 4 नागिन दिखाई देंगी।
हिना खान,सुरभि चंदना, करिश्मा तन्ना के साथ अनिता हसनंदानी का नाम सीजन 4 के लिए तय माना जा रहा है। ममुकिन है कि हिना खान निगेटिव नागिन की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकती हैं। इतना ही नहीं इस बार 4 नागिन के बीच एक नागराज भी होगा।

जी हां, नागिन 3 के दौरान ये चर्चा रही कि पर्ल वी पुरी नागराज के तौर पर दिखाई देंगे। फैंस नागिन 4 में ऐसा होते हुए देख सकेंगे। पर्ल इस वक्त नए टीवी शो बेपनाह इश्क में दिखाई दे रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि नागिन 4 में पर्ल को लेकर बड़ा खुलासा होगा कि वह नागराज हैं।
दूसरी तरफ सुरभि ज्योति यानी कि बेला इन दिनों अपने वेकेशन का मजा उठा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक बार फिर से छोटे पर्दे पर पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति की जोड़ी साथ दिखाई दे सकती है। मौनी रॅाय इस सीजन का हिस्सा नहीं होंगी। उनके किरदार को हमेशा के लिए नागलोक भेज दिया गया है।
फिलहाल नागिन 4 के इंतजार में यहां देखिए सुरभि ज्योति की ये वायरल हुईं खूबसूरत तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











