Naagin 4 के फैंस को झटका, पर्ल वी पुरी शो से बाहर, पहली बार होगी इस स्टार की एंट्री !
Recommended Video
नागिन 4 का आगाज नवंबर में होने वाला है। मेकर्स ने कहानी और कास्टिंग को लेकर अपना काम तेजी से शुरू कर दिया है। ऐसे में इस शो से जुड़ी कई तरह की खबरें सामने आ रही है। हाल ही में ये खबर आयी थी कि हिना खान शो का हिस्सा बनेंगी। साथ ही सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी शो में माहिर और बेला की भूमिका में दोबारा दिखाई देंगे।
लेकिन अब ये जानकर आपको झटका लग सकता है कि नागिन 4 से पर्ल वी पुरी का पत्ता साफ होता हुआ दिख रहा है। एक वेबसाइट की खबर अनुसार एकता कपूर ने लीड एक्टर के तौर पर विवेक दहिया को कास्ट करने का मन बनाया है। विवेक इससे पहले ये हैं मोहब्बतें और कयामत की रात में दिखाई दे चुके हैं।

एकता कपूर के शो कवच का भी वह हिस्सा रह चुके हैं। ऐसे में उनके नाम को फाइनल करने का मन टीम बना रही है। दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक कयामत की रात के बंद होने के बाद लंबे समय से किसी खास प्रोजेक्ट का इंतजार वापसी के लिए कर रहे हैं।
हालांकि शो से जुड़ने को लेकर विवेक दहिया का कहना है कि उन्हें अभी तक नागिन 4 के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। फिलहाल ये कास्टिंग शुरुआती दौर में चल रही है। ऐसे में नागिन 3 से जुड़े कई चेहरे नागिन 4 में दिखाई नहीं दे सकते हैं।
बहरहाल, दिव्यांका के सफलता के बारे में सभी लोग जानते हैं।लेकिन क्या आपको यह पता है कि आखिर विवेक कैसे पिज्जा बेचते हुए दिव्यांका के पति बनने तक का सफर तय किया है। उनका संघर्ष आपकी आंखें खोल कर रख देगा। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications












