इस महीने होगा Naagin 4 का कमबैक, तो क्या हिना खान बनेंगी टीवी की नई नागिन !
नागिन 3 के खत्म होते ही एकता कपूर ने नागिन 4 की झलक भी दर्शकों को दिखा दी। ऐसे में नागिन 4 के दिलचस्प ट्रेलर ने दर्शकों के बीच एक बार फिर से कंटेंट और नई नागिन को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। इतना तो साफ हो गया है कि नागिन 4 को लेकर मेकर्स ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
करिश्मा तन्ना ने इस बात का खुलासा पहले कर दिया है कि वह नागिन 4 का हिस्सा जरूर होंगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई नागिन के लिए इन तीन एक्ट्रेस का नाम फेहरिस्त में सबसे आगे है। जिस तरह नागिन 3 में एकता ने 3 नागिन से शो की शुरुआत की थी।

वहीं इस बार नागिन 4 में चार नागिन एक साथ मिलकर टीआरपी मीटर बढ़ाते हुए नजर आ सकती हैं। सबसे पहले नाम अगर किसी का सामने आ रहा है तो वह हिना खान का है। अपने स्टाइल और ग्लैमर से हिना ने बतौर कोमोलिका टीवी की दुनिया में एक बार फिर राज किया।
मुमकिन है कि इस बार एकता बतौर नागिन हिना को कास्ट कर सकती हैं। इसके साथ नागिन 3 से फेम बटोर चुकी सुरभि ज्योति यानी कि बेला फिर से नागिन 4 का हिस्सा बनते हुए दिखाई दे सकती हैं। सुरभि ने मौनी रॅाय की नागिन इमेज को बखूबी दर्शकों के बीच से हटाया है।
शो से जुड़ी जानकारी के मुताबिक इश्कबाज की अनिका यानी कि सुरभि चंदना का नाम भी चर्चा में हैं। इन तीनों में से कौन नई नागिन बनता है ये तो वक्त बताएगा। आपको ये बता दें कि नागिन 4 का आगाज नवंबर में होने की संभावना बताई जा रही है। तब तक के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
बहरहाल, चलिए आपको दिखाते हैं सुरभि चंदना, सुरभि ज्योति और हिना खान की ये तस्वीरें, आप भी देखिए और बताइए कि कौन ग्लैमरस नई नागिन बन सकती हैं..


Click it and Unblock the Notifications












