नागिन 4 फर्स्ट लुक - शो के पहले नाग नागिन की पहली शानदार तस्वीर
नागिन 4 जल्दी ही कलर्स पर प्रसारित होने जा रहा है। अब शो से सायंतनी घोष और शालीन भनोत का पहला लुक जारी हो चुका है। दोनों इस समय जैसलमेर में शूटिंग कर रहे हैं और माना जा रहा है कि शायद दोनों किसी राजा - रानी के किरदार में हैं।
इन तस्वीरों में शालीन और सायंतनी शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में फिलहाल सीरियल की कहानी के बारे में कयास लगाना थोड़ा मुश्किल है।

इस बार नागिन 4 में निया शर्मा और जैसमीन भसीन नागिन के किरदारों में दिखने वाले हैं। इसके अलावा शो में और भी कई नामचीन चेहरों के नाम जुड़ चुके हैं। शो जल्दी ही कलर्स पर शुरू होने जा रहा है।
फिलहाल आपको याद दिलाते हैं शालीन और सायंतनी के अलावा और भी कई प्यारे कपल


Click it and Unblock the Notifications











