लॉकडाउन में नागिन 4 की इस स्टार पर टूटा दुखों का पहाड़- आर्थिक तंगी है, EMI देने के लिए पैसे नहीं !
नागिन 4 में मान्यता की भूमिका निभा रही हैं सायंतनी घोष। फिलहाल लॉकडाउन के कारण इस शो की शूटिंग भी रोक दी गई है। ऐसे में जहां फिल्म और टीवी में काम करने वाले डेली मजदूरों को दिक्कत हो रही है तो वहीं इसी तरह की परेशानी का सामना कर रही हैं सायंतनी घोष।
जी हां, सायंतनी घोष ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है कि पैसे की परेशानी के कारण अब उनके लिए समय गुजारना मुश्किल हो रहा है। उनके बचाए हुए पैसे अब खत्म होने की कगार पर है। इसके साथ उन्हें घर और गाड़ी का लोन भी भरना है।

सायंतनी ने कहा कि सरकार ने EMI पर राहत दी है, लेकिन उसका फायदा नहीं है। जब लोगों के पास पैसे ही नहीं होंगे तो लोग खायेंगे क्या। सायंतनी ने इस बातचीत में कोरोना से आए हुए बुरे वक्त पर रोशनी डाली है और कहा है कि ये लंबे समय तक चलेगा। चलिए जानते हैं कि उन्होंने आगे क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











