नागिन 3 Spoiler: तामसी को बचाने के लिए बेला या विशाखा किसकी होगी मौत, आएगा ट्विस्ट !
नागिन 3 में हर वीकेंड दर्शकों को बांधे रखने के लिए कई तरह के ट्विस्ट लाने की कोशिश की जा रही है। शो की कहानी अब हुकूम की बेटी तामसी और बेला के आस-पास घूम रही है। बीते दिनों शो में बैक टू बैक एक के बाद एक करके कई धमाकेदार एंट्री हुई है। जिसने शो की कहानी को पूरी तरह से मोड़ दिया है।
सबसे पहले शो में करिश्मा तन्ना की एंट्री हुई। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के विरोध के बाद करिश्मा के किरदार को शो से जल्द खत्म कर दिया गया। वहीं अब निकेतन धीर यानी कि हुकूम की एंट्री से शो की कहानी ने दर्शकों को एक नया तगड़ा ट्विस्ट दिया है।

शो की कहानी में बेला और विशाखा की मुसीबत बनकर तामसी आयी है। आने वाले एपिसोड में तामसी अपनी मां विशाखा के साथ बेला के जान की भी दुश्मन बनने वाली है। यहां पढ़ें शो में आने वाले बड़े ट्विस्ट के बारे में पूरी डिटेल


Click it and Unblock the Notifications