नागिन 3 Spoiler: माहिर के हमशक्ल की एंट्री से बेला को खतरा, हो जाएगी मौत, महा ट्विस्ट !
नागिन 3 वीकेंड शो के तौर पर इन दिनों डेली शो को भी मात दे रहा है। फिलहाल करेंट ट्रैक में फैंस को कई बड़े और दिलचस्प ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। आप इस समय शो में देख रहे हैं कि माहिर के कातिलों का बदला लेने के लिए बेला पूरी तरह से तैयार हैं। माहिर को मौत के हवाले कर दिया गया है।
जिसके बाद बेला अपने माहिर के बिना पूरी से टूट चुकी है। जब बेला माहिर को खोजने के लिए जंगल में जाती है तो उसे वहां पर माहिर मिल जाता है। बेला अपने माहिर को पाकर बेहद खुश हो जाती है। इसके बाद फिर से माहिर पर कुछ लोग हमला करते हैं।

बेला को अकेला देखकर विष और विक्रांत बेला और माहिर की जान बचाते हैं। बेला इस हादसे के बाद एक बार फिर से माहिर को लेकर घर चली आती है। इस बीच बेला माहिर का पूरी तरह से ख्याल रखती है।
लेकिन माहिर को तब जोरदार झटका लगता है जब माहिर कहता है कि वह कृष है। नई जानकारी के मुताबिक माहिर अभी भी लापता है। ये माहिर नहीं बल्कि उसका हमशक्ल है जो कि बेला के लिए मौत लेकर आया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि माहिर का हाल क्या होगा।
यहां देखिए खूबसूरत नागिन सुरभि ज्योति की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications