नागिन 3 Spoiler: विष के बाद विक्रांत की मौत, बेला के खिलाफ खतरनाक प्लानिंग !
नागिन 3 में सुमित्रा के नागिन होने के खुलासे के बाद बेला के लिए मुसीबत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीते एपिसोड में कई तरह के ट्विस्ट आए। सुमित्रा अपना असली रंग दिखाते हुए विक्रांत और बेला को गड्ढे में गिरा देती है। बेला और विक्रांत एक बार फिर सुमित्रा की चाल में उलझ जाते हैं। उन दोनों को बचाने के लिए सुमित्रा विष के सामने एक शर्त रखती है। फिर क्या, विशाखा नागमणि के बारे में बता देती है।

इसके बाद विशाखा दोनों को बचाने के लिए गड्ढे में कूद जाती है। लेकिन इस बार कहानी में जबरदस्त मोड़ आने वाला है। जहां पर अब विष के बाद विक्रांत और बेला की जान खतरे में आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications