नागिन 3 के बंंद होने की खबर के बीच बेला- माहिर के फैंस को झटका, चौंक जायेंगे !
नागिन 3 के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आयी है। एक बार फिर से टीवी का ये नंंबर 1 शो दर्शकों के बीच से अलविदा लेने की तैयारी में है। जी हां, हाल ही में ये खबर आयी थी कि नागिन 3 का प्रसारण केवल जनवरी तक किया जाएगा। फरवरी में इसे बंद कर दिया जाएगा।
ताजा मिली जानकारी के मुताबिक नागिन 3 की लोकप्रियता को देखते हुए इसे फरवरी में भी दिखाए जाने की योजना बनाई जा रही है। शो की कहानी को नए ट्विस्ट के साथ मार्च में खत्म किया जाना है। यानी इस शो को बंद होना तय है।

हालांकि इस पर शो के मेकर्स या चैनल की तरफ से कोई जानकारी नहीं आयी है। मीडिया में आयी हुई इस रिपोर्ट को सही माना जा रहा है। नागिन 3 की जगह पर एक बार फिर से सुपरनेचुरल शो कवच 2 का टेलीकास्ट किया जाएगा।
नागिन 3 की तरह कवच 2 भी एकता कपूर द्वारा निर्मित है। कवच 2 के कास्ट के लिए फिलहाल ऑडिशंस किए जा रहे हैं। जल्द ही फाइनल कास्ट होने के बाद इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी। नागिन 3 में बेला की मदद के लिए कई नए किरदार की एंट्री होने जा रही है। इन्हीं के जरिए बेला सुमित्रा के खिलाफ साजिश रचेगी।
बहरहाल,टीवी पर कई ऐसी सुपरस्टार हैं जिनके बोल्ड लुक ने सभी को चौंका कर रख दिया। यहां देखिए तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications