नागिन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, इस दिन हो जाएगा शो बंद, चौंकाने वाली रिपोर्ट !
साल 2019 के शुरू होते ही नागिन 3 के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर सामने आयी है। ऐसी खबर है कि हर साल की तरह इस बार भी वो समय आ गया है जब फैंस का दिल टूट जाएगा।
नागिन 3 में बेला और माहिर की लव स्टोरी के साथ नागिन के बदले की कहानी अपने अंत की तरफ बढ़ रही है। अचानक आयी इस खबर से फैंस को झटका जरूर लग सकता है। लेकिन मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक नागिन 3 की कहानी को एक महीने में खत्म करने की योजना है। शो के आने वाले एपिसोड में बहुत बड़ा ट्विस्ट आएगा।
जहां पर बेला अपनी सबसे बड़ी दुश्मन सुमित्रा से बदला लेने के लिए एक बड़ी साजिश रचने वाली है। शो में एक परिवार की एंट्री होगी। यही परिवार बेला की मदद करते हुए नजर आ सकता है। इश्कबाज फेम मृणाल देशराज नई नागिन के तौर पर दिखाई देंगी। मृणाल के साथ चार कलाकार और नजर आने वाले हैं।

खुशवंत वालिया, संगीता चौहान, माला सालारिया और अदिति शर्मा का नाम शामिल है। जो कि बेला और माहिर की मदद करते हुए दिखाई देंगे।
एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार 12 फरवरी को शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की जाएगी। मुमकिन है कि फरवरी मध्य में नागिन 3 का ये सीजन भी एक नए ट्विस्ट के साथ खत्म कर दिया जाए।
बहरहाल,यहां देखिए नागिन 3 की तीनों नागिन की बेहद बोल्ड तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications