Naagin 3 Spolier: माहिर को बचाने के लिए हुकुम से होगी बेली की लड़ाई, हो जाएगी मौत !
नागिन 3 में हर वीकेंड ट्विस्ट और ड्रामा दर्शकों का इंतजार करते रहते हैं। लगातार ये शो टीआरपी में टॅाप 5 में अपनी जगह बनाए हुए हैं। वीकेंड पर आने के बावजूद सारे डेली शो को पीछे छोड़ते हुए टीआरपी पर ये शो नंबर 1 पर है। अब बेला की मुश्किल और बढ़ाने के लिए इश्कबाज के इस विलेन की एंट्री शो में होने जा रही है।
निकेतन धीर बतौर विलेन इस शो में दिखाई देंगे। वो भी विलेन ऐसा जिसका मुकाबला करना बेला के लिए अब तक का सबसे बड़ा खतरा साबित होने वाला है।

नागिन 3 में हुकुम के किरदार में निकेतन धीर ने एंट्री ली है। हाल ही में इस शो का प्रोमो जारी हुआ। जहां पर बेला और माहिर की जान पर हुकुम नाम का सबसे बड़ा खतरा मौजूद है।


Click it and Unblock the Notifications