..................... Naagin 3 spoiler alert Bela sister fall in love with Maahir - Hindi Filmibeat

नागिन 3 Spoiler Alert: बेला की बहन जूही को हुआ माहिर से प्यार, खतरनाक प्लानिंग !

By Prachi Dixit

नागिन 3 के लिए आने वाला वीक काफी मसालेदार होने वाला है। पिछले एपिसोड में आपने जहां देखा कि बेला अपनी बहन जूही को बचाने के लिए माहिर से झूठ बोलती है।

वह इस बात का इकरार करती कि व्योम के साथ उसका रिश्ता रहा है। व्योम के कहने पर बेला माहिर के सामने यह सारी बात रखती है। लेकिन माहिर को इस बात का यकीन नहीं होता।

naagin 3

उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उसकी जिंदगी में ये सबकुछ क्यों हो रहा है। वहीं व्योम से बचाकर बेला अपनी बहन जूही को माहिर के कहने पर घर ले आती है।

आने वाले एपिसोड में नागिन के फैंस को माहिर और बेला की जिंदगी में बड़ा तूफान देखने को मिलेगा। ऐसी खबर है कि बेला की बहन जूही जल्द ही माहिर के करीब आने लगेगी। माहिर से जूही को प्यार हो जाएगा।

वहीं व्योम अपने और बेला के रिश्ते को लेकर माहिर के सामने कई झूठ रखता जाएगा। बेला को भी इस बात का पता चलेगा कि जूही माहिर से प्यार करती है।

मिली जानकारी के अनुसार जूही अपने प्यार माहिर को पाने के लिए बेला के खिलाफ होती हुई नजर आयेगी। ऐसा कहा जा रहा है कि विक्रांत की तरह जूही भी बेला के खिलाफ साजिश में शामिल हो जाएगी। फिलहाल फैंस को इसके लिए इंतजार करना होगा।

विश फिलहाल बेला का साथ दे रही है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि विश अपने पति विक्रांत के खिलाफ जाकर बेला की मदद करती है। आने वाले एपिसोड में आप यह देखेंगे कि विक्रांत बेला और माहिर के रिश्ते में दरार डालने की कोशिश करेगा।

दूसरी तरफ विश बेला और माहिर के बीच रिश्तों को संभालने के लिए बड़ा कदम उठाने वाली है। फैंस को यह जानकर खुशी होगी नागिन 1 और नागिन 2 की तरह नागिन 3 ने भी टीआरपी पर अपनी नंबर 1 की जगह कायम रखी है।

यही वजह है कि बिग बॅास 12 की टीआरपी को बढ़ाने के लिए इस वीक नागिन 3 की कास्ट बेला, विश और माहिर की एंट्री वीकेंड का वार में की गई। जिसे बिना ब्रेक के लगातार दिखाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X