नागिन 3 Spoiler बेला - माहिर की जिंदगी में तूफान, 1 नहीं 2 धमाकेदार एंट्री, महा ट्विस्ट !
नागिन 3 में फैंस के लिए हर वीकेंड बैक टू बैक कई तरह के ट्विस्ट आते जा रहे हैं। पिछले वीक आपने जहां देखा कि माहिर और विष की शादी को रोकने के लिए बेला हर संभव कोशिश करती है। इसमें वह कामयाब भी हो जाती है।
माहिर के नागराज होने का राज बेला के सामने जल्द आता हुआ दिखाई देगा। लेकिन इन सबके बीच बेला और माहिर की जिंदगी में नए तूफाने के साथ एक परिवार की एंट्री होने जा रही है।
इश्कबाज फेम मृणाल देशराज शो में रोहिनी की भूमिका में नजर आयेंगी। जो कि एक नागिन है। रोहिनी तभी नागिन बनती है जब उसे किसी को मारना होता है। इसके साथ कलीरे टीवी शो में मीरा का किरदार निभाने वालीं अदिति शर्मा एक ट्विस्ट के साथ शो का हिस्सा बनेंगी।

ऐसी खबर है कि वह बेला और माहिर को अलग करने की कोशिश करेंगी। एक बार फिर से माहिर की शादी बेला के लिए बड़ी मुसीबत लेकर आने वाली है।
मृणाल और अदिति के साथ इस शो में खुशवंत वालिया , संगीता चौहान और भी नए किरदारों की एंट्री होगी। यानी देखा जाए तो बेला की जिंदगी में दुश्मन की गिनती लगातार बढ़ती चली जा रही है। ऐसे में बेला का साथ विष दे सकती हैं। आखिर क्या होगी अब बेला की प्लानिंग इसके लिए वीकेंड का इंतजार करना होगा।
बहरहाल, यहां देखिए बेला और विष यानी कि सुरभि और अनीता की वायरल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications