नागिन 3: बेला के साथ अपने अफेयर की चर्चा पर भड़के 'माहिर' पर्ल वी पुरी कहा, हमारे बीच
नागिन 3 की रील लाइफ जोड़ी बेला और माहिर असल जिंदगी में भी एक दूसरे के काफी करीब हैं। ऐसी खबर है कि दोनों के बीच पर्दे के पीछे भी रोमांस जारी है। नागिन 3 की इस जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। टीवी की दुनिया के टॅाप जोड़ी में दोनों का नाम शामिल है।
सोशल मीडिया पर माहिर और बेला यानी कि पर्ल और सुरभि के नाम से अलग से फैंस क्लब भी चलाए जा रहे हैं। ऐसे में दोनों के रियल लाइफ के रोमांस की खबरों ने फैंस के दिल की धड़कन बढ़ा दी है। सेट से मिल रही खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों असल जिंदगी में एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

सुरभि ज्योति ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया है। लेकिन पर्ल वी पुरी ने इस तरह की किसी भी खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि सुरभि और मेरे बीच दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है। सुरभि मेरी सह कलाकार हैं। हम अच्छे दोस्त हैं। आपको बता दें कि होली स्पेशल शूटिंग के दौरान एक वीडियो वायरल हुआ था।
जहां पर सुरभि को शांति से पर्ल के कंधे पर अपना सिर रखकर सोते हुए देखा गया था। तभी से ये खबर तेज हो गई कि दोनों के बीच दोस्ती से आगे भी कोई रिश्ता है। बहरहाल, यहां देखिए सुरभि ज्योति यानी कि बेला की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











