नागिन 3 से जुड़ी ये अफवाह निकली झूठी, बेला-माहिर के फैंस के लिए सरप्राइज, रिकॅार्ड तोड़ !
हर साल की तरह इस बार भी नागिन 3 अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है। मार्च में नागिन के इस सुपरहिट सीजन के बंद होने की खबर सामने आयी। लेकिन अब बेला और माहिर के फैंस के लिए खुश खबरी आयी है। एक चैनल की खबर अनुसार नागिन 3 मार्च में बंद नहीं होगा। मेकर्स ने इसे टेलीकास्ट करने की प्लानिंग मई तक कर दी है। आईपीएल 12 के शुरू होने तक नागिन 3 के फैंस के बीच जारी रखा जाएगा।
आपको बता दें कि नागिन 3 की शुरुआत 2 जून 2018 से हुई थी।ऐसी खबर भी आयी थी कि मौनी रॅाय की जगह सुरभि ज्योति शायद एकता के लिए लकी साबित नहीं हो। एकता की पसंद सही निकली।
बतौर नागिन सुरभि ज्योति को काफी पसंद किया गया। इस बार दो नागिन कांसेप्ट ने शो की टीआरपी को बढ़ाने में काफी बड़ी भूमिका निभाई।टीआरपी पर अभी भी यह शो नंबर 1 से लेकर नंबर 3 के बीच अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

इस सीजन ने अपने पिछले सीजन के सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। नागिन का पहला सीजन 8 महीने चलाया गया। दूसरा सीजन 8 अक्टूबर 2016 से 25 जून 2017 तक प्रसारित किया गया। पहली बार नागिन के तीसरे सीजन सबसे लंबा चलने वाला सीजन बन गया है।
खबर ये भी है कि नागिन 3 के बाद एकता कपूर कवच 2 का लांच करेंगी। राम कपूर और साक्षी तंवर की जोड़ी बड़े अच्छे लगते हैं के बाद फिर से टीवी पर दिखाई दे सकती है। राम कपूर और साक्षी पति-पत्नी की भूमिका में दिखाई देंगे।
बहरहाल,यदां देखिए नागिन 3 की विष 'अनीता हसनंदानी के रियल लाइफ पति के साथ उनकी लव स्टोरी और कुछ खास तस्वीर..


Click it and Unblock the Notifications