नागिन 3 का ये क्लाइमेक्स Video हुआ रिलीज, देखकर फैंस के उड़ जायेंगे होश
नागिन 3 के फैंस के लिए एक बार महा नागरानी वापस आ गई हैं। नागिन 3 का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें एक बार फिर से नागरानी लौट कर आ गई है। मौनी रॅाय और सुरभि ज्योति अपने नागिन किरदार में दुश्मनों से आखिरी जंग करने के लिए तैयार है।
प्रोमो वीडियो में मौनी रॅाय,सुरभि ज्योति और अनीता हसनंदानी तांडव डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से आवाज आती है कि अधूरे इंतकाम को पूरा करने के लिए लौट आयी है नागिनों की महा नागरानी। क्या इस आखिरी जंग, आखिरी इंतकाम को पूरा कर पायेगी नागिन।

एकता कपूर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि नागिन केफिनाले का एपिक प्रोमो ये रहा। दो नागरानी और नागिन मिलकर अपने दुश्मनों से करेंगी जंग। नागिन का ये वीडियो देखने के बाद लोगों के बीच में उत्साह और बेसब्री बढ़ती जा रही है।
आपको बता दें कि पहली बार ऐसा हो लहा है जब टीवी की सबसे लोकप्रिय सीरीज नागिन 3 के अंत को इस तरह से प्लान किया गया है। उम्मीद ये भी कि जा रही है कि अगले साल नागिन 4 किसी ताजा कहानी के साथ दर्शकों के बीच दिखाई जाएगी। फिलहाल चलिए देखते हैं नागिन 3 का ये प्रोमो Video और तीनों नागिन की ये बेहद ग्लैमरस तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications