नागिन 3 के महाएपिसोड का Video हुआ लीक, फैंस के दिल की धड़कन बढ़ जाएगी
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि वीकेंड शो होने के कारण नागिन 3 का ट्विस्ट दर्शकों को बांध कर रखने में कामयाब होता है। हर वीक इस शो का ट्विस्ट दर्शकों को चौंका जाता है। ठीक इसी तरह आने वाले वीक में आपको अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा।
जब विशाखा और बेला के बीच नफरत की ऐसी आग जलेगी जिसे बुझाना मुमकिन नहीं होगा। सोशल मीडिया पर नागिन 3 के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो लीक हो रहा है। जहां पर बेला एक बच्चे को लेकर भागने की कोशिश कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ये बच्चा विशाखा और हुकुम का है।

हुकुम बेला के साथ रिश्ता कायम करना चाहता था। लेकिन विक्रांत, बेला और विशाखा ने हुकुम को बेवकूफ बनाने की कोशिश की। हुकुम के सामने विशाखा बेला बनकर आ गई। हुकुम ने बेला के सााथ यानी कि विशाखा के साथ रिश्ता कायम किया। अब विशाखा और हुकुम का बच्चा आने वाले एपिसोड में दिखाई देगा।
इस वीडियो को मुताबिक बेला दुनिया को बचाने के लिए विशाखा और हुकुम के बच्चे अंधकार को मारने की कोशिश कर सकती है। क्या विशाखा अपने बच्चे को बेला से बचा पाएगी। क्या करेगा हुकुम। आखिर कैसे बेला इस खतरे से निकल पाएगी। ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल आप देखिए ये लीक हुआ Video और बेला की खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications