खत्म होने से पहले नागिन 3 में आएगा महा ट्विस्ट, इस सेक्सी सुपरस्टार की एंट्री Video
अगर आपको याद हो तो नागिन 3 की शुरुआत सुरभि ज्योति या फिर अनीता हसनंदानी से नहीं हुई। इस शो का आगाज करिश्मा तन्ना ने किया था। फिलहाल ये शो अपने अंत की तरफ तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। ऐसे में शो में कई ट्विस्ट आप देख रहे हैं। हाल ही में शो में बेला और माहिर अलग हो चुके हैं।
घर में आग लगने के कारण माहिर की मौत हो चुकी है और बेला अकेली रह जाती है। फैंस भी दोनों के एक होने का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच शो में एक बार फिर से करिश्मा तन्ना की एंट्री होने जा रही है। करिश्मा ने इस शो की शूटिंग शुरू कर दिया है। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

आपको बता दें कि नागिन 3 में करिश्मा का किरदार रुही नाम की एक नागरानी का था। रुही के सामने ही कुछ लोग उसके प्रेमी यानि की नागराज की हत्या कर देते हैं। ऐसे में रुही अपना रुप बदलकर बिशाखा का रुप ले लेती है।हालांकि अभी तक शो में वह किस किरदार के साथ वापसी करेंगी, इस का खुलासा नहीं हुआ है।
करिश्मा बतौर नागिन ही शो में दिखाई देंगी। उनकी एंट्री कहानी को नया मोड़ दे सकती है। फिलहाल नागिन में वापसी करने से पहले करिश्मा तन्ना एक बार फिर से बोल्ड होती हुई दिखाई दे रही हैं। यहां देखिए उनकी बेहद सेक्सी तस्वीरें और नीचे वीडियो..
{photo-feature}


Click it and Unblock the Notifications