TRP Toppers:नागिन 3 ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड,सलमान खान के फैंस को तगड़ा झटका
Recommended Video

नागिन 3 ने आते ही टीआरपी पर सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए हैं। जी हां, ऐसा पहली बार हुआ है जब नागिन 3 की एंट्री ने कुंडली भाग्य और कुमकुम भाग्य की टीआरपी को ऐसी टक्कर दी है कि यह दोनों शो टॅाप लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
जी हैं। नागिन 3 को पहले दिन पर 4.3 की टीआरपी मिली है। इसी के चलते यह शो नंबर 1 पर है। वहीं सलमान खान और रेस 3 की कास्ट की एंट्री के कारण माधुरी दीक्षित के डांस रियलिटी शो डांस दीवाने को दूसरे नंबर पर ला दिया है।

कुंडली भाग्य चौथे पायदान पर आ गिरा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो दर्शकों का ध्यान नए शो की तरफ ज्यादा बढ़ता चला जा रहा है। हालांकि नागिन की इतनी चर्चा होने के कारण भी यह शो पहले दिन टीआरपी पर नंबर पर पहुंचा है।
पिता सलीम ने कहा पैसे हम खुद कमा लेंगे,Video देखकर सलमान खान की आंखें भर आयी
सलमान खान के दस का दम का ये हाल रहा है कि यह शो टॅाप 20 में भी अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि सलमान का दम नागिन के आगे निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
बाकी आने वाले दिनों की रेटिंग क्या होती है यह देखता दिलचस्प होगा।कई टॅाप रेटेड शो को लिस्ट में नीचे की तरफ जाना पड़ा है।
खासकर ये रिश्ता क्या कहलाता है और इश्कबाज के कई ट्विस्ट और टर्न के बाद भी भारी नुकसान हुआ है। ये रिपोर्ट आपको चौंका देगी। इस बार टीआरपी में किसी नए टीवी शो की एंट्री हुई है। यहां देखिए पूरी डिटेल।


Click it and Unblock the Notifications

