नागिन 3 के फैंस के लिए बुरी खबर, इस दिन बंद होगा शो, नागिन 4 की प्लानिंग !

By Prachi Dixit

नागिन 3 अपने लांच के साथ ही चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह ये है कि एकता कपूर के इस शो के शुरुआत से लेकर अभी तक तीन सीरीज बीत चुकी है। हर बार नागिन के बदले की कहानी ने टीआरपी पर अपना दम दिखाने में कामयाब हुआ है।

ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी हिंदी टीवी सीरीज को इस तरह की सफलता मिली है। अब बहुत जल्द नागिन 3 बंद होने वाला है। इस समय नागिन 3 अपने नए ट्विस्ट को लेकर चर्चा में है। शो में 24 साल का लीप आया है। लीप के साथ आपको बता दें कि ये शो बंद होने की पूरी तैयारी कर चुका है।

एक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार नागिन 3 की शुरुआत 2 जून 2018 से हुई थी। महज एक साल बाद यानी कि जून 2019 में ये शो बंद कर दिया जाएगा। इस शो के फाइनल एपिसोड में मौनी रॅाय,करणवीर बोहरा और अर्जुन बिजलानी नजर आयेंगे। इस शो के बदले एक बार फिर से कवच 2 का आगाज होगा।

Naagin 3

ये शो काली शक्तियों की कहानी पर आधारित है। कवच को 1 जून से टेलीकास्ट किया जाएगा। यानी कि नागिन 2 केवल मई तक दिखाया जाएगा। आपको ये भी बता दें कि नागिन 3 के साथ नागिन 4 के लिए भी मेकर्स दर्शकों को एक नया हिंट देंगे। इतना तो तय है कि नागिन 3 के खत्म होने के बाद फैंस के लिए नागिन 4 का इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा।

बहरहाल,यहां देखिए पहली नागिन मौनी रॅाय की ऐसी तस्वीरें जिसे आप देखते रह जायेंगे..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X