नागिन 3 Spoiler: लौट आएगी ये खतरनाक नागिन, दुश्मनों का होगा खात्मा, सबसे बड़ा ट्वि्स्ट !
नागिन 3 के फैंस के लिए वीकेंड और भी धमाकेदार होने वाला है। नागिन 3 में अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। ये ट्विस्ट शो के खत्म होने के दौरान आएगा। हाल ही में खबर आयी थी कि ये शो मार्च तक बंद कर दिया जाएगा। मुमकिन है कि आईपीएल से पहले इस शो की कहानी को अंत की तरफ ले जाया जाए।
लेकिन अब इसे लेकर मेकर्स ने चौंकाने वाला फैसला किया है। नागिन 3 में जल्द ही करिश्मा तन्ना की एंट्री होने जा रही है। करिश्मा ने इस शो का आगाज किया था। शो में उन्होंने रुही की भूमिका निभाई थीं। कुछ एपिसोड के बाद करिश्मा की जगह सुरभि ज्योति ने ले ली।
मेकर्स ने जिस तरह कहानी की शुरुआत 3 नागिन के साथ की थी, वह शो का अंत भी उसी प्लानिंग से करने जा रहे हैं। एक वेबसाइट की खबर अनुसार करिश्मा ने खुद इस बात का खुलासा किया है। करिश्मा ने कहा है कि वह शो में वापसी को लेकर उत्साहित हैं।

हालांकि अभी तक उन्हें किरदार के बारे में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो करिश्मा का किरदार बेला और विष के साथ मिलकर अपने दुश्मनों का खात्मा करता हुआ नजर आ सकता है। फिलहाल,इन दिनों करिश्मा अपनी इस बोल्ड तस्वीरों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications