मौनी रॅाय के फैंस को झटका,नागिन 3 का FIRST LOOK, बिग बॅास स्टार की एंट्री
आप सभी का इंतजार खत्म हो गया है। टीवी के नंबर 1 ब्लॅाकबस्टर का पहला पोस्टर सामने आ गया है। हम बात कर रहे हैं मोनी रॅाय के बहुप्रतिक्षित शो नागिन 3 की।
अफसोस इस बात का है कि इस शो के पहले पोस्टर में मौनी नहीं दिखाई दे रही हैं। यह खबर पक्की है कि इस बार मौनी नागिन से दूर रहेंगी। लेकिन हालांकि वह इस शो के पहले एपिसोड में दिखाई दे सकती हैं।

बहरहाल,इस शो का पहला पोस्टर एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर शेयर करके लिखा है कि ये हैं पहली नागिन।
पहली नागिन के तौर पर करिश्मा शर्मा की एंट्री की बात नागिन में तय हो चुकी है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस शो की लीड नागिन करिश्मा ही हैं या फिर कोई और।
कुल मिलाकर देखा जाए तो फैंस टीवी की ग्लैमरस नागिन मौनी रॅाय की कमी जरूर महसूस कर सकते हैं। इसका अंदाजा पहले पोस्टर को देखकर लगाया जा सकता है।
यहां देखिए मौनी की वायरल होती तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications