Naagin 3 फिनाले: बेला-माहिर का रोमांटिक Video हुआ लीक, धकड़ने लगेगा फैंस का दिल
नागिन 3 में जहां एक तरफ बदले की आग जल रही है तो वहीं माहिर और बेला की भी प्रेम कहानी सामने आ रही है। इस शो में फिलहाल दोनों का नया जन्म हुआ है।जिसके बाद बेला और माहिर अब श्रावणी और मिहीर बन गए हैं। ऐसे में कहानी में थ्रिलर के क्लाइमैक्स के साथ शो के मेकर्स श्रावणी और मिहीर की लव स्टोरी भी दिखाई जा रही है।
कलर्स चैनल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि श्रावणी और मिहीर को इस बात का अहसास हो चुका है उनके बीच पुराना रिश्ता है।
वो पहले माहिर और बेला हुआ करते थे। इस वीडियो में मिहीर कहता है कि मैं बेला को खोज रहा हूं। तुम बेला से अलग हो। श्रावणी पूछती है कि आखिर कैसे। ऐसे में मिहीर खुद के करीब श्रावणी को लाता है और उसे किस करने की कोशिश करता है। फिर मिहीर कहता है कि मैं गलत था। तुम बेला जैसी हो।

जिसकी सांसे मेरे करीब आते ही तेज हो जाती है। इसके बाद श्रावणी कहती है कि आप माहिर जैसे हो। जब मैं आपको कित करती हूं तो आप गुलाबी हो जाते हो। आपको बता दें कि रियल जिंदगी में भी मिहीर और श्रावणी यानी कि पर्ल वी पुरी और सुरभि ज्योति की अफेयर की चर्चा जोरों पर हैं। यहां देखिए इसका वीडियो और मौनी रॅाय और सुरभि ज्योति की ये बोल्ड तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications