Naagin 3 का क्लाइमेक्स Leak : माहिर की मौत, बेला और शिवांगी का खतरनाक बदला !
नागिन 3 जल्द बंद होने वाला है। लेकिन हमेशा की तरह एकता कपूर ने नागिन का अंत दिलचस्प तरीके से करने की योजना बनाई है। हाल ही में इसका एक प्रोमो रिलीज किया गया। जहां पर ये दिखाया गया है कि नागिन बेला की मदद के लिए शिवांगी यानी कि मौनी रॅाय की एंट्री होगी। अब हम आपको फाइनल एपिसोड की वो कहानी बताते हैं जो कि सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। जी हां।
आपको बता दें कि मौनी रॅाय अकेले नहीं बल्कि उनके साथ करण बोहरा भी शो में दोबारा वापसी करने जा रहे हैं। नागिन 3 के लीड स्टार अर्जुन बिजलानी भी फिनाले एपिसोड का हिस्सा बनते हुए नजर आ सकते हैं। एक वेबसाइट से बातचीत में अर्जुन ने कहा कि हां, मैं शूटिंग के लिए डेट्स फाइनल कर रहा हूं।

एक साथ फिर से सब मस्ती करते हुए नजर आयेंगे। शो के क्लाइमेक्स में फैंस के लिए अब तक का सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। जहां पर तामसी के पास सारी शक्ति आ जाएगी। बेला और विशाखा तामसी को बुरी शक्तियों से नहीं बचा पायेंगी। जिसके बाद तामसी के कारण माहिर कोमा में चला जाता है।
बेला अपनी मदद के लिए शिवांगी को बुलाती है। इसी दौरान करणवीर बोहरा और अर्जुन बिजलानी भी क्लाइमेक्स को रंगीन बनाते हुए नजर आयेंगे।बहरहाल,चलिए यहां देखते हैं मौनी की ऐसी तस्वीरें,जो आपको दीवाना बना देगी..देखिए तो सही..


Click it and Unblock the Notifications











