Naagin 3 का फाइनल प्रोमो देख फैंस के उड़ गए होश , मौनी रॅाय की जबरदस्त वापसी Video
नागिन 3 फिलहाल टीआरपी पर कभी नंबर 1 तो कभी नंबर 3 की पोजिशन पर बना हुआ है। इस बीच शो में बेला और तापसी को लेकर एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। खबर ये भी है कि मई में ये शो बंद कर दिया जाएगा। लेकिन बंद करने से पहले फैंस के लिए तीसरे सीजन का ये सबसे बड़ा तोहफा सामने आ रहा है।
जी हां, नागिन 3 का नया प्रोमो रिलीज किया गया है। जहां पर एकता कपूर ने नागिन मौनी रॅाय की एक झलक दिखाने की कोशिश की है। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उत्साहित हो गए हैं। उनका कहना है कि अब इसके लिए इंतजार करना और भी मुश्किल हो जाएगा। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर इसका नया प्रोमो जारी किया है।

जहां पर बेला अपनी मौत का बदला लेने के लिए वापस लौट कर आएगी। इस बार उसकी मदद के लिए वो मतलब (मौनी रॅाय) वापस आएगी। हालांकि मौनी रॅाय का चेहरा प्रोमो में नहीं दिखाया गया है। लेकिन ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये और कोई नहीं बल्कि मौनी रॅाय हैं। फैंस के लिए इस वीकेंड का इंतजार करना मुश्किल हो रहा है। यहां देखिए इसका प्रोमो Video और फैंस के कमेंट...


Click it and Unblock the Notifications