..................... Naagin 3 fame Pearl V Puri shraddha arya entry in Nach Baliye 9 - Hindi Filmibeat

Nach Baliye 9 में होगा बवाल, जब नागिन 3- कुंडली भाग्य के 2 सुपरस्टार की होगी एंट्री!

By Prachi Dixit

सलमान खान जल्द टीवी के बहुप्रतिक्षित शो नच बलिए 9 को लेकर आ रहे हैं। इस बार शो का कांसेप्ट काफी अलग रखा गया है। रियल लाइफ की प्यारी जोड़ी के साथ ब्रेकअप करने वालीं जोड़ियां भी नच के मंच पर दिखाई जायेंगी। कई कंटेस्टेंट ने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया है।

ऐसा माना जा रहा है कि जुलाई तक शो लांच कर दिया जाएगा। लेकिन रहा सवाल ब्रेकअप कपल का तो ऐसे कई नाम सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि ताजा जानकारी के मुताबिक नागिन 3 के माहिर यानी कि पर्ल वी पुरी भी इस शो में दिखाई देने वाले हैं।

Nach Baliye 9

रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरी इस शो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हीबा नवाब के साथ डांस फ्लोर पर डांस का रोमांस दिखा सकते हैं। इसके साथ टीवी शो कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या भी अपने एक्स बॅायफ्रेंड आलम मक्कड़ के साथ हिस्सा लेने वाली हैं।

एक अखबार की खबर अनुसार दोनों ने इस शो के लिए हामी भर दी है। डेट्स के बारे में विचार कर वह इस शो से जुड़ सकते हैं।

इस शो को शुरू में सलमान खान जज करेंगे। इसके बाद शो को जज करती हुईं दिखाई देंगी रवीना टंडन। जल्द इस शो से बतौर कंटेस्टेंट कई नाम सामने आने बाकी हैं।फिलहाल अगर आप नच बलिए के अब तक के सीजन पर गौर करें तो वही कपल बेस्ट जोड़ी कहलाए हैं जो कि अपने डांस के बलबूते पर यहां तक पहुंचे हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X