हिना खान के बाद कोमोलिका के किरदार में दिखेगी ‘नागिन 3’ की ये सेक्सी स्टार, क्या है सच्चाई !
कसौटी जिंदगी की 2 इन दिनों लगतार खबरों में बना हुआ है। इसकी सबसे बड़ी वजह कोमोलिका यानी कि हिना खान है। कोमोलिका की एंट्री इस शो के लिए टीआरपी ले आयी है। वहीं अब कोमोलिका के किरदार को ब्रेक मिलना भी शो की टीआरपी के लिए जबरदस्त ट्विस्ट बना हुआ है।
इस शो को लेकर अब एक और नई अपडेट सामने आयी है। हिना खान को शो छोड़ने के साथ ये खबर भी सामने आयी थी कि शो के लिए एकता कपूर नई कोमोलिका की तलाश कर रही है। इसे देखते हुए कई एक्ट्रेस के नाम सामने आए। मीडियो रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कोमोलिका के किरदार को पवित्रा पुनिया नजर आने वाली थी।

आपको बता दें कि कोमोलिका के किरदार के लिए हिना खान के नाम से पहले नागिन 3 फेम पवित्रा पुनिया का नाम चर्चा में रहा। हिना खान के आते ही पवित्रा का नाम पीछे हो गया। एक बार फिर से हिना खान के जाते ही कोमोलिका के किरदार के लिए पवित्रा का नाम सामने आने लगा है।
एक फैन ने पवित्रा को इंस्टाग्राम पर ये भी पूछ लिया कि उन्होंने कोमोलिका की भूमिका क्यों नहीं निभाई।आप तो एक ऑसम एक्ट्रेस हैं। इस सवाल के जवाब में पवित्रा ने कहा कि चंद्रिका ऑसम नहीं है। अब ये साफ हो गया है कि हिना खान अपने डेब्यू फिल्म का काम खत्म करने के बाद फिर से कोमोलिका के किरदार में नजर आ सकती हैं।
यहां देखिए हिना खान कोमोलिका की ये कोमो स्वैग वाली तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











