बेला और माहिर का ये रोमांस देखकर, नागिन 3 के फैंस हुए क्रेजी, Video कर दिया वायरल

By Prachi Dixit

किसी भी शो की सफलता का श्रेय कहानी और साथ ही सुपरहिट जोड़ी को जाता है। टीवी की कई ऐसे रील लाइफ कपल हैं जो कि दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बना लेते हैं। ऐसी ही एक जोड़ी है माहिर और बेला की। नागिन 3 की इस हिट जोड़ी के सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में फैंस हैं।

दोनों की कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर चंद मिनट में वायरल हो जाते हैं। हाल ही में माहिर-बेला यानी कि सुरभि ज्योति और पर्ल वी पुरी का ये रोमांटिक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। फैंस इन दोनों का ये वीडियो देख अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे हैं।

वीडियो में माहिर अपनी बेला के लिए गिफ्ट लेकर आता है। माहिर को देखकर बेला अपने प्यार का इजहार करती है। बेला जाकर माहिर से कहती है कि मैं आपको किसी और के साथ शेयर नहीं कर सकती हूं। जितनी उस दिन आग लगी थी, उससे ज्यादा आज जल रही हूं। माहिर इस पर जवाब देता है कि मैं तुम्हारा हूं और हमेशा तुम्हारा रहूंगा। दोनों साथ में मिलकर किसी राज की बात कर रहे हैं।

naagin 3

इस वीडियो में बेला कहती है कि यह बात आप मुझ पर छोड़ दो। अभी तक आपने अपनी एक्टिंग के जलवे दिखाए हैं, अब मेरी बारी है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट आ रहे हैं। कोई इन दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहा है तो किसी का कहना है कि आप दोनों को साथ देखकर मजा आता है।

फिलहाल फैंस इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि ये दोनों मिलकर अब कौन सा ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। यहां देखिए वायरल तस्वीरें और दोनों का रोमांटिक VIDEO

एक और वीडियो देखिए...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X