TRP TOPPERS नागिन 3 और कयामत की रात की रिकॉर्ड तोड़ एंट्री, इश्कबाज को झटका
Recommended Video

इस बार की टीआरपी कार्ड में चौंकाने वाला फेरबदल आया है। इससे तो सभी वाकिफ हैं कि एक बार नागिन की एंट्री हो गई तो इसे टीआरपी में पीछे छोड़ना मुश्किल है।
तभी तो अपने लांच से लेकर अभी तक नागिन 3 टीआरपी पर नंबर 1 की जगह पर बराबर कायम है। लेकिन इस बार टॅाप 5 शो में दो नए शो की एंट्री हुई है जिसने कुमकुम भाग्य का गणित बिगाड़ कर रख दिया है।

इस बार नागिन 3 के साथ एकता के नए शो कयामत की रात ने भी टॅाप 10 शो में जगह पा ली है। वहीं इश्कबाज और ये रिश्ता क्या कहलाता है को तगड़ा झटका लगा है।
इतना ही नहीं नए शो कुल्फी कुमार बाजेवाला और डांस दीवाने ने खुद को टॅाप 5 में पहुंचाने में कामयाब रहा है। लेकिन सबसे बड़ा झटका कई ट्विस्ट के चलते इश्कबाज और ये है मोहब्बतें को पहुंचा है।
यह दोनों शो टॅाप रेटिंग से बाहर हो गए हैं।यहां देखिए चौंकाने वाली टीआरपी रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
