नागिन 3 एक्टर पर्ल वी पुरी पर रेप का आरोप, शिकायत दर्ज, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार
टेलीविजन जगत में इन दिनों काफी उथल पुथल मची है। कुछ दिनों से एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के बीच अनबन की खबरें सुर्खियों में है, जिसमें करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार तक कर लिया था। वहीं, अब नागिन 3 फेम एक्टर पर्ल वी पुरी पर छेड़छाड़ और रेप करने का आरोप लगाया गया है।
लड़की और उसके परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद, 4 जून को देर रात पुलिस ने पर्ल वी पुरी समेत सभी छह आरोपियों को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सभी पुलिस की हिरासत में हैं।

आजतक के रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में बयान दिया है। पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया।
पर्ल वी पुरी बेपनाह प्यार, ब्रह्मराक्षस 2 और नागिन 3 जैसे कई टीवी सीरियलों में नजर आ चुके हैं। 2013 में टीवी सीरियल 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। फिर लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भा ना माने बदतमीज दिल' से मिला।
वह अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। करिश्मा तन्ना के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें काफी सुर्खियों में रही थी।


Click it and Unblock the Notifications











