GoodNews..अब आपसे ज्यादा दूर नहीं है 'नागिन'!
नागिन सीरियल के बंद होने के बाद लोगों को काफी समय से इसके पार्ट 2 का बेसब्री से इंतज़ार है। ये सीरियल जितना लोगों के दिलों में बसा था उतना ही इंतज़ार इसके आने वाले पार्ट का भी किया जा रहा है। इस खबर से काफी लोगों की खुशी दोगुनी हो गई थी कि इसका पार्ट 2 अक्टूबर में शुरू होगा।

अब हम आपको कहें कि ये सीरियल अक्टूबर से पहले ही आपके सामने आ जाएगा तो कैसा होगा। जी हां..आप सही समझे। नागिन का पार्ट 2 आपको अब सितंबर में देखने को मिलेगा। इस बात की जानकारी खुद शो की लीड एक्ट्रेस ने शेयर की है। आपको बता दें नागिन' नवंबर 2015 में शुरू हुआ था जो इस साल जून तक चला। 'नागिन' की टीआरपी हमेशा से हाई रही। इसकी निर्माता एकता कपूर थी। मौनी इसके पहले एंड टीवी के डांस रिएलिटी शो 'सो यू थिंक यू केन डांस' की होस्ट भी रह चुकी हैं।
OUCH.. कपिल से नाराज़ हुए ए आर रहमान.. पसंद नहीं आई छेड़छाड़!
बताया जा रहा है कि इस बार मौनी रॉय इस सीरियल में नज़र आएंगी लेकिन वो इस बार रितिक और शिवन्या की बेटी के किरदार में होंगी। नागिन सीजन 2 को और भी ज्यादा भव्यता के साथ बनाया जाएगा। धारावाहिक से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बजट बढ़ाया जाएगा ताकि स्पेशल इफेक्ट्स ज्यादा वास्तविक लगे।
झलक दिखलाजा 9.. शुरू होने से पहले ही मचाया धमाल..हेली बनीं 'आलिया भट्ट'!
नागिन सीरियल के खत्म होने पर उसके फैंस काफी निराश हुए थे। जिसके बाद इस सीरियल को दोबारा ऑनएयर करने की बात भी उठाई जा रही थी। लेकिन अब दर्शकों को इसका ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि सितंबर में इसका पार्ट 2 जो आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications