Shocking..कार एक्सिडेंट में बाल बाल बचे नागिन 2 के ये एक्टर
मशहूर टीवी सीरियल के नागिन के एक्टर करणवीर बोहरा एक एक्सिडेंट में बाल बाल बचे हैं।
टेलिवीज़न जगत से एक बुरी खबर आ रही है। मशहूर टीवी सीरियल के नागिन के एक्टर करणवीर बोहरा एक एक्सिडेंट में बाल बाल बचे हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब वो अपनी फिल्म हमें तुमसे प्यार कितना की शूटिंग के लिए गुजरात के भुज जा रहे थे।

भरूच के पास एक ट्रक की गलत दिशा में आ जाने से ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। करणवीर के फैंस के लिए राहत की खबर है कि करणवीर खतरे से बाहर हैं बस उन्हें हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा एक ट्रक के गलत साइड आ जाने से हुआ।


Click it and Unblock the Notifications