इश्कबाज में Leap के बाद नागिन के इस सुपरस्टार की एंट्री, शिवाय के साथ धोखा !
इश्कबाज के फैंस के लिए आने वाला समय काफी ट्विस्ट से भरा होने वाला है। जहां इस वक्त शो में अनिका -शिवाय की प्रेम कहानी अपने अंत की तरफ है। वहीं लीप के बाद की तैयारी शो के अंदर शुरू हो चुकी है।
फिलहाल शो में अनिका के भाई साहिल को लाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि साहिल लीप के बाद शिवाय के बिजनेस को संभालेगा। वहीं शिवाय और अनिका के बेटे को घर में उतना महत्व नहीं मिलेगा।
शिवाय को अपने परिवार के किसी सदस्य से मिलेगा बड़ा धोखा। इसके साथ प्रियंका की शादी में शो को एक नए ट्विस्ट के साथ लीप की तरफ लेकर जाएगी।

फिलहाल, ताजा जानकारी के अनुसार सुरभि चंदना और नकुल मेहता के इस सुपरहिट शो में नागिन के इस स्टार की एंट्री होने जा रही है।
जी हां, लीप के बाद इश्कबाज में सुरभि, मानसी श्रीवास्तव, श्रेनु पारीख,लीनेश मट्टू और कुणाल जय सिंह का किरदार खत्म कर दिया गया है। इसके चलते नकुल मेहता के नए किरदार के साथ अब एक और मजबूत किरदार को जोड़ा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications