तो क्या नागिन 2 में नजर नहीं आयेंगी ये सुपरस्टार एक्ट्रेस?
कलर्स के शो नागिन 2 भले ही दर्शको को खूब भा रहा हो ,लेकिन शो के सेट पर कुछ भी ठीक-ठाक नहीं है..खबरों की माने तो नागिन 2 को जल्द ही एक एक्ट्रेस गुडबाय कह सकती हैं..जाने कौन है वह एक्ट्रेस
नागिन के बाद नागिन 2 भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। लेकिन खबरों की माने तो शो मेकर्स और शो के स्टार्स के बीच कुछ भी ठीक ठाक नहीं चल रहा है। खबरों की माने तो शो में यामिनी का किरदार निभा रही एक्ट्रेस सुधा चंद्रन शो के निर्देशक कुशाल जावेरी से खुश नहीं है।

खबरों की माने तो शो के निर्देशक को सुधा की यह बात बिल्कुल भी दरअसल, सुधा चंद्रन सेट पर स्क्रिप्ट लेकर जाती है, जो शो के निर्देशक को पसंद नहीं है। खबरों की माने तो सिर्फ इसी कारण सुधा और कुशाल में बहस हुई जिस कारण चार घंटे तक शूटिंग भी रुकी रही।
एक अख़बार से बातचीत में सुधा ने कहा कि, शो के निर्देशक को मुझसे परेशानी है मै सेट पर स्क्रिप्ट लेकर जाती हूं। तो मुझे सेट पर क्या लेकर जाना चाहिए? एक बियर का ग्लास।अगर लोग सेट पर फोन लेकर आयें तो भी उन्हें परेशानी होती है।मै जब भी शूटिंग पर होती हूं कभी भी कोई कॉल अटेंड नहीं करतीं हूं।
उनसे पूछा गया कि, तो क्या सिर्फ स्क्रिप्ट को सेट पर ले जाने का कारण झगड़ा है। इस पर सुधा ने जवाब दिया कि, कुशाल का कहना है कि, मैं अपनी स्क्रिप्ट पहले नहीं पढ़ती हूं, मेरे कारण शूटिंग में देरी होती है।मै एक इंसान हूं एक बार में स्क्रिप्ट पढ़कर अपने डायलॉग याद नहीं कर सकती।
मैं पिछले 30 सालों से टीवी इंडस्ट्री में हूं कोई मेरे प्रोफेशनलिजम पर ऊँगली नहीं उठा सकता है।मै अपने काम की इज्जत करती हूं और सीन खत्म होने के बाद चली जाती हूं।
तो वहीं शो के निर्देशक ने सुधा चंद्रन से माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया है। बता दें कलर्स के शू नागिन में सुधा चंद्रन यामिनी की भूमिका निभा रहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications













