करणवीर वोहरा ने शेयर की अपनी बेटियों की तस्वीर...बेहद खूबसूरत
करणवीर वोहरा ने अपनी पत्नी के जन्मदिन पर अपने ट्विन्स बेटियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की...आप भी देखें
हाल ही में करण सिंह वोहरा ने अपनी नन्ही सी परियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की । इस तस्वीर में उनकी दोनों बेटियां नजर आ रही हैं हालांकि किसी का भी चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है ।

बता दें, करण ने यह तस्वीर अपनी पत्नी तीजे सिद्धू के जन्मदिन पर शेयर की । सिर्फ करण ने ही नहीं बल्कि तीजे ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बेटी की एक तस्वीर साझा की ।
करण इससे पहले भी दो बार अपनी बेटियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं । लेकिन किसी भी तस्वीर में उन्होंने अपनी बेटियों का चेहरा नहीं उजगार किया ।
बता दें, बीते अक्टूबर को करण और तीजे दस साल बाद दो नन्ही परियों के माता पिता बने हैं। बच्चियों के जन्म के बाद करण ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, अब से सारी चीजें सेकेंडरी हो जाएंगी और बच्चे उनकी पहली प्राथमिकता होंगे जो
कि, अब उनके घर आ चुके हैं।
TV रिपोर्ट : टॉप 5 से बाहर हुआ ये है मोहब्बतें..ये हैं टॉप 3 शो
बता दें इन दिनों करणवीर बोहरा को कलर्स के शो नागिन में मौनी रॉय के अपोजिट नजर आ रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications
