नागिन यूनिवर्स: नाग पंचमी पर करिए टीवी की 13 नागिनों के दर्शन, मौनी रॉय से तेजस्वी प्रकाश तक
बॉलीवुड में जहां श्रीदेवी ने अपनी फिल्म नगीना के साथ नाग - नागिनों की एक शानदार फैंटेसी दुनिया से दर्शकों को रूबरू करवाया था वहीं इस Fantasy World को एक बार फिर से ज़िंदा किया एकता कपूर ने टेलीविजन पर। जब एकता कपूर, टीवी पर नागिन लेकर आ रही थीं तो उनकी काफी आलोचना की गई थी।
माना जा रहा था कि ये शो टीवी पर चलेगा ही नहीं। लेकिन मौनी रॉय जब नागिन बनकर टीवी पर उतरीं तो हर कोई बस इस सीरीज़ का फैन हो गया। 2015 को शुरू हुई ये सीरीज़ 2022 में अपने छठवें सीज़न में हैं।

इन छह सीज़न में एकता कपूर की इस नागिन यूनिवर्स में टीवी की हर बड़ी हीरोइन की एंट्री हो चुकी है और हर किसी का नागिन अवतार फैन्स को काफी पसंद आया है। इन 7 सालों में दर्शकों ने टीवी पर 13 नागिनों के दर्शन किए हैं। नाग पंचमी के मौके पर आपको एक बार फिर से इन सुपरस्टार्स के नागिन अवतार के दर्शन करवा देते हैं।

टीवी की सबसे नई नागिन
फिलहाल टीवी की सबसे चहेती नागिन बन चुकी हैं बिग बॉस 15 विनर तेजस्वी प्रकाश। जब तेजस्वी, बिग बॉस के घर में थीं तब ही ये तय हो चुका था कि एकता कपूर की फैंटेसी सीरीज़ नागिन की अगली लीड होंगी तेजस्वी प्रकाश। इस सीरीज़ में उनके हीरो हैं उनके बिग बॉस सह प्रतिभागी सिंबा नागपाल। तेजस्वी को नागिन के अवतार में दर्शकों का ढेर सारा प्यार भी मिल रहा है।

टीवी की पहली नागिन
टीवी की असली नागिन हैं मौनी रॉय। उन्हीं के साथ एकता कपूर ने इस फैंटेसी दुनिया को परदे पर उतारा और जादू - तिलिस्म की दुनिया से दर्शकों को रूबरू करवाया। नागिन के बाद से मौनी की फैन फॉलोइंग में ज़बरदस्त इज़ाफा हुआ। इस शो ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया।

टीवी की दूसरी नागिन अदा खान
नागिन के पहले और दूसरे सीज़न में मौनी रॉय के साथ शो को संभालती दिखीं अदा खान। अदा खान, पहले और दूसरे सीज़न में नागिन की सपोर्टिंग भूमिका निभाती दिखी थीं। उनका किरदार कभी निगेटिव हुआ तो कभी पॉज़िटिव लेकिन दर्शकों को काफी पसंद आया।

गेस्ट नागिन बनकर आईं करिश्मा तन्ना
नागिन के तीसरे सीज़न की शुरूआत हुई थी करिश्मा तन्ना के साथ। हालांकि करिश्मा नागिन भले ही थीं लेकिन उनका किरदार काफी छोटा था। शो में उन्होंने अंत में एंट्री ली।

सीज़न 3 की नागिन
सीज़न की नागिन बनीं सुरभि ज्योति जो इस शो में पर्ल वी पुरी के साथ रोमांस करती नज़र आईं। सुरभि और पर्ल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया और नागिन के इस सीज़न ने रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी हासिल की।

अनीता ने दिया साथ
तीसरे सीज़न में सुरभि चांदना का साथ दिया अनीता हसनंदानी ने। ये है मोहब्बते में शगुन के किरदार में देखने के बाद नागिन के इस सेक्सी अवतार में देखने पर दर्शक उन्हें देखते ही रह गए। आगे चलकर उनका किरदार इतना दिलचस्प हो चुका था कि हर कोई इस किरदार के पीछे ही पड़ गया था।

सीज़न 4 में अलग साम्राज्य
सीज़न 4 की शुरूआत सायंतनी घोष के साथ हुई थी। सायंतनी इस सीरीज़ में बृंदा की मां बनी थीं और शेषनाग साम्राज्य की राजकुमारी। सायंतनी इस सीज़न के साथ नागमाता बनकर सामने आईं।

अगली नागिन की दस्तक
निया शर्मा, नागिन के चौथे सीज़न की लीड किरदार थीं। इस सीज़न में उन्होंने बृंदा का किरदार निभाया था। लॉकडाउन के बाद केवल 37 एपिसोड के बाद इस सीज़न को बंद करना पड़ा था।

जैसमीन ने दिया साथ
नागिन के सीज़न 4 में निया का साथ दिया जैसमीन भसीन ने। हालांकि जल्दी ही उनका किरदार खत्म हो गया। जैसमीन को पहचान मिली थी ज़ी टीवी के शो टशन - ए - इश्क के साथ। इसके बाद वो कलर्स के शो दिल से दिल तक में मुख्य भूमिका निभाती नज़र आई थीं।

हिना खान भी बनीं नागिन
पांचवे सीज़न की शुरूआत हुई थी हिना खान के साथ। हिना खान, नागिन की कहानी हज़ारों साल पहले लेकर गईं। वो पहली इच्छाधारी नागिन के तौर पर इस सीरीज़ में नज़र आई जिसे भगवान शिव का श्राप मिलता है।

नागिन का पांचवा सीज़न
सुरभि चांदना नागिन के पांचवे सीज़न में नज़र आई थीं। नागिन सीरीज़ की आखिरी नागिन सुरभि चांदना ही थीं। नागिन स्पिन ऑफ की कहानी भी सुरभि के साथ ही जोड़ी गई थी। इस सीरीज़ में उन्होंने शरद मल्होत्रा के साथ रोमांस किया था।

नागिन का स्पिन ऑफ
तेजस्वी प्रकाश से पहले कलर्स चैनल पर टीवी की आखिरी नागिन थीं कृष्णा मुखर्जी। कृष्णा, नागिन के स्पिन ऑफ सीरीज़ में दिखाई दी थीं जिसका नाम था कुछ तो है: नागिन एक नए रंग में। इस सीरीज़ में पुरानी सारी नागिनें कृष्णा के किरदार को मौत के मुंह से बचाने के लिए अपना विश देती हैं जिससे कि वो नागिन बन जाती हैं।

सबसे नई नागिन
अब नागिन 6 में रश्मि देसाई की एंट्री भी हो चुकी है और वो इस नागिन यूनिवर्स की सबसे नई नागिन हैं। इससे पहले, रश्मि चौथे सीज़न में भी कुछ एपिसोड्स के लिए नज़र आईं लेकिन फिर शो को बीच में ही बंद करना पड़ा।


Click it and Unblock the Notifications











