..................... राखी सावंत के उमरा वाले वीडियो पर भड़का मुस्लिम समाज Muslim community angry over Rakhi Sawant's Umrah video, said- 'Stop making fun of religion' - Hindi Filmibeat

राखी सावंत के उमरा वाले वीडियो पर भड़का मुस्लिम समाज, बोले- 'धर्म का मजाक बनाना बंद करो'

rakhi sawant

राखी सावंत अपने पति आदिल और पुलिस केस को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और इस बार उन्होने कुछ ऐसा किया है जो कि लोगों को हैरान करने वाला है। आदिल खान से शादी करने के बाद राखी से फातिमा बनीं एक्ट्रेस ने उमराह करने का मन बनाया है।

उन्होने फ्लाइट से एक वीडियो साझा किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार सुबह 25 अगस्त उमरा करने के लिए सऊदी अरब के लिए रवाना हो गई हैं। राखी सावंत के इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया है।

इस वीडियो वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस दौरान राखी सावंत का लुक बिल्कुल बदला हुआ था और उन्होने हिजाब पहना हुआ था। राखी ने इस वीडियो में कहा, "अस्सलामुअलैकुम, मैं बहुत खुश नसीब हूं और आज मैं पहली बार उमरा जा रही हूं। और मेरा बुलावा आया है। मैं इतनी खुश हूं। आप सब मुझे दुआ में याद रखें, मैं सबके लिए दुआ करूंगी।''

इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी अपनी तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''हद है भाई अब ये क्या नया चोचला है इसका।'' एक ने लिखा, ''ना हो ऐसा करम कभी ईसाई कभी हिंदू कभी मुस्लिम।'' एक ने लिखा, ''यह पूरी तरह से धर्म का मजाक है...अविश्वसनीय।''

एक ने लिखा, ''राखी हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ करना बंद करो।'' एक का कहना था, ''असंभव नहीं है और गैर मुस्लिम लोगो की एंट्री ही नहीं है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं लेकिन राखी सावंत ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

बता दें कि राखी सावंत पर उनकी ही खास फ्रेंड ने हाल ही में पुलिस केस किया है और वो काफी चर्चा में हैं। फ्रेंड का नाम राजश्री है जो कि अक्सर राखी के साथ नजर आती रहती हैं। आदिल खान ने भी राखी पर प्रेस कॉंफ्रेंस करके कई गंभीर आरोप लगाए थे।

Read more about: rakhi sawant
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X