Inside Pics: पहले लिए सात फेरे, फिर मुस्लिम एक्ट्रेस ने पति से पढवाया कलमा

Sara Khan Wedding Inside Photos: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सारा खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर छाई हुई हैं। सारा ने एक बार फिर से शादी रचाई है। पहले हिंदू रिती रिवाजों के साथ सारा खान ने शादी रचाई और अब उनकी शादी की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं जिसमें वो मुस्लिम ब्राइड बनी दिखाई दे रही हैं।
दरअसल, सारा हिंदू हैं और उनके पति कृष पाठक हिंदू। ऐसे में दोनों ने दोनों रिती रिवाजों को अपनाते हुए शादी रचाई है। एक तरफ जहां सारा सुर्ख लहंगे में बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं तो वहीं दूसरी लुक में सारा से सफेद लुक में डायमंड जूलरी में नजरें हटाना काफी मुश्किल है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख लोग तो दोनों को बधाई देते थक नहीं रहे हैं।
आपको बता दें कि सारा खान रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण यानी कि सुनील लहरे के घर की बहू बनी हैं। सारा और कृष दोनों लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। फिर दोनों ने मुलाकात की धीरे-धीरे दोनों को एहसास हुआ कि दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं दोनों ने फिर शादी करने का फैसला किया।
बता दें कि यह सारा की पहली शादी नहीं है इससे पहले सारा बिग बॉस सीजन 4 में अली मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों का रिश्ता दो महीने चला और घर से बाहर निकलते ही दोनों ने तलाक ले लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











