हिना खान के कैंसर पर भड़की मुस्लिम एक्ट्रेस, बोलीं- डॉक्टर को है रिश्वत...

Rozlyn Khan On Hina Khan: टेलीविजन एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों बेहद ही पॉजिटिविटी के साथ कैंसर का इलाज करा रही हैं। अपनी ट्रीटमेंट अप्डेट के साथ साथ हिना खान बाकि दूसरे को भी मोटिवेट करती दिखाई देती हैं। जहां इंडस्ट्री के तमाम लोग हिना खान के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रही हैं तो वहीं एक एक्ट्रेस ऐसी भी है जो हिना खान पर तमाम आरोप मंडती दिखाई दे रही है।
एक्ट्रेस और मॉडल रोजलिन खान ने बीते दिनों हिना खान पर कई आरोप लगाए थे और उसे पब्लिसिटी स्टंट कहा था। वहीं, एक बार फिर से रोजलिन ने हिना के इलाज पर सवाल खड़े किए हैं और डॉक्टर्स को रिश्वत देने को लेकर आरोप लगाया है। रोजलिन की इस तरह की बातों से हर कोई हैरान रह गया है।
दरअसल, रोजलिन ने कहा, '' यह देखकर हैरानी होती है कि डॉ मंदार नाडकर्णी इस विषय पर खुलकर और साफ तौर से सामने नहीं आ रही हैं। एक डॉक्टर के रूप में उनकी नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है कि वे सफाई दें ताकि दुनिया भर में इतने सारे कैंसर के मरीज, कैंसर से बच सकें। गुमराह मत होइए। मुझे नहीं पता कि वह किस वजह से चुप है। ऐसी संभावना हो सकती है कि हिना खान ने वाकई में उन्हें इस मामले में चुप रहने के लिए रिश्वत दी है, खासकर एक कैंसर पीड़ित के रूप में।
रोजलिन ने हिना के कैंसर मामले में दो अलग बातें पाईं हैं और यहां तक कि उन्होंने टीवी एक्ट्रेस को अपने इलाज के बारे में भी खुलकर सामने आने की चुनौती भी दी है। हालांकि रोजलिन के लगातार इन सवालों के बाद भी हिना ने किसी भी तरह से रिएक्ट नहीं किया है।
हिना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी सर्जरी 15 घंटे तक चली, जबकि रोजलिन ने खुलासा किया था कि आमतौर पर सिंगल मास्टेक्टॉमी सर्जरी में 2 से 3 घंटे तक का समय लगता है और डबल मास्टेक्टॉमी में 5 से 6 घंटे लंबी सर्जरी होती है। रोजलिन खान ने दावा किया कि हिना खान के पास बहुत पैसा है और वह पेड मीडिया पर बड़ी रकम खर्च कर रही हैं, ताकि वह अपनी कैंसर जर्नी की कहानियां हर जगह दिखा सकें। अपनी लाइफ के इस मुश्किल दौर को पॉपुलैरिटी और पैसे का इस्तेमाल करने के लिए हिना खान को रोजलिन ने कोसा।


Click it and Unblock the Notifications











