इस मुस्लिम एक्ट्रेस ने हिंदू संग रचाई शादी, मांग में भरा था सिन्दूर, रखती हैं करवाचौथ का व्रत

Aamna Sharif

Aamna Sharif Love Life: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री में ऐसी कई सारी हसीनाएं हैं जिन्होंने अपने प्यार के चलते धर्म से लेकर उम्र तक की दीवार को तोड़ दिया। हम आपको एक ऐसी ही मुस्लिम हसीना के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने हिंदू के साथ में शादी की। साथ ही अब वह करवा चौथ का व्रत भी रखती है। हम बात कर रहे हैं आमना शरीफ की।

आमना शरीफ टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने कसौटी जिंदगी की 2 और काव्यांजलि जैसे मशहूर शोज में काम किया है। लेकिन उनकी लव लाइफ और पति के अलावा परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।आज हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

आमना शरीफ का जन्म 16 जुलाई 1982 में हुआ।उन्होंने सीरियल 'कहीं तो होगा' से लोकप्रियता हासिल की। मुंबई से ही उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और 2003 में एक्टिंग करियर शुरू किया। कॉलेज के दौरान ही उन्हें मॉडलिंग के ऑफर आने लगे थे। मॉडलिंग के साथ-साथ वह म्यूजिक वीडियो भी करने लगी।

फिर एकता कपूर के शो कहीं तो होगा से उन्होंने अपने करियर में एक नया मुकाम हासिल किया। इस शो में उनके साथ में राजीव खंडेलवाल भी नजर आए थे। लेकिन आमना शरीफ एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती थी। लेकिन उन्होंने हिंदू से शादी की और वह अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत भी रखती है। वह और उनके पति ईद भी साथ में मनाते हैं।

साल 2022 के दौरान आमना शरीफ ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि वह एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से आती है। उनको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा और उनके परिवार नहीं चाहता था कि वह एक्टिंग में आए। लेकिन मुश्किलों से उनका परिवार राजी हुआ। फिर उन्होंने 27 दिसंबर 2013 को प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आमना शरीफ ने हिंदू रीति रिवाज के साथ में शादी रचाई थी और उनके पति ने उनके मांग में सिंदूर भी भरा था। दोनों की शादी को 11 साल हो चुके हैं और आज भी वह अपने जीवन में काफी खुश नजर आते हैं। साल 2015 में एक्ट्रेस ने एक बेटे को भी जन्म दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: aamna sharif
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X